हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सानिया मिर्जा से शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-ऐसे मजाक सही नहीं

Mohammad Shami और Sania Mirza शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, ये चर्चा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस पर खुद मोहम्मद शमी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और बता दिया है कि इस बात में कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन
Mohammad Shami

Mohammad Shami  और Sania Mirza की शादी की अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों के फैंस इंतजार में थे कि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये स्थिति जल्द ही साफ हो। अब इस पर खुद मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ दी है। मोहम्मद शमी ने एक यूट्यूब शो पर बात करते हुए कहा कि “ऐसी जो भी खबरें आई, वह मेरे लिए बड़ी बात नहीं थी जिसपर रिएक्ट करुं। ऐसी खबरों को मैं देखता था, लेकिन मैं इसे महत्व नहीं दे रहा था।

किसी की जिंदगी पर मीम्स बनाना गलत

शमी ने आगे कहा कि ‘ये बिल्कुल अजीब है, इस पर मैं क्या कहूं? मैं यही कहना चाहूंगा कि ऐसी गलत खबरों को आगे नहीं ले जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि मीम्स होने चाहिए इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन गलत बातों को लेकर अफवाह फैलाना गलत है। ‘मीम्स बनाकर आप मजाक बना सकते हैं लेकिन दूसरे की जिंदगी को लेकर मीम्स बनाना गलत है। हमेशा सोच-समझकर मीम्स बनाना चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। हिम्मत है तो वेरिफाइड अकाउंट से ऐसे मीम्स शेयर करें, फिर मैं बताउंगा।’

फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

मोहम्मद शमी ने इस इंटरव्यू में अपनी फिटनेस पर भी बड़ा अपडेट दिया। कहा कि वह अब फिट हो रहे हैं और खुद में अच्छा महसूस कर रहे हैं। जल्द ही वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाकर अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से ही टीम से चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टखने की सर्जरी भी कराई है। शमी ने बताया कि वह अब थोड़ा बहुत अभ्यास करना भी शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- इस वजह से हार्दिक को नहीं चुना गया टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान, सूर्यकुमार ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें:- ‘मैं इसलिए नर्वस हूं’ ओलंपिक से पहले क्यों परेशान हैं नीरज चोपड़ा? खुद बताई वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola