हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मुझे विलेन बना दिया है…' रणजी ट्रॉफी में 15 विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी का चौंकाने वाला बयान, टीम इंडिया में वापसी पर कही ये बात

Mohammed Shami: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबजा मोहम्मद शमी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी धूम मचा रहा है. शमी रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में 15 अपने नाम कर चुके हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बाद शमी ने टीम इंडिया में न चुने जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Mohammad Shami

Mohammad Shami: टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करके वापसी का अपना दावा और भी मजूबत कर लिया है. शमी ने दो मैचों में अपनी घातक गेंदबाजी से कुल 15 विकेट लेकर न सिर्फ अपनी फिटनेस साबित की है, बल्कि सिलेक्टर्स को भी करारा जवाब दिया है. उन्होंने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में गुजरात के खिलाफ दूसरे राउंड के मैच में कुल 8 विकेट लेकर बंगाल को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, मैच के बाद शमी ने टीम इंडिया ने न चुने जाने को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है.

शमी ने टीम इंडिया में वापसी कर कही ये बात

मंगलवार को गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में शमी ने 38 रन देकर 5 विकेट झटके और अपनी टीम को 141 रनों की बड़ी जीत दिलाई. वहीं, मैच के बाद मीडिया से बातचीत में जब उनसे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद चीफ सिलेक्टर्स अजीत अगरकर के दिए गए बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,

“मुझे पता था कि ये सवाल आएगा. मैं वैसे भी हमेशा किसी न किसी विवाद में रहता हूं. आप लोगों ने मुझे पहले ही विलेन बना दिया है. इसपर मैं और क्या कह सकता हूं? आज सोशल मीडिया पर हर चीज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है. मेरा काम अच्छा परफॉर्म करना है और फिर रहकर भारतीय टीम के लिए हर समय उपलब्ध रहना है. मुझे जहां भी मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा. बाकी सब सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है.”

ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को लेकर ऑस्ट्रेलिया से आई अच्छी खबर, BCCI ने बताया कब तक कर सकते हैं वापसी?  

मुझमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है – शमी

शमी ने आगे कहा कि, “एक मुश्किल दौर से निकलकर अच्छा परफॉर्म करने से बहुत खुशी मिलती है. वर्ल्ड कप के बाद का समय मुश्किल और दर्दनाक था. लेकिन फिर मैंने रणजी ट्रॉफी, व्हाइट-बॉल क्रिकेट, आईपीएल और दलीप ट्रॉफी खेली. अब मेरी लय पहले जैसी हो गई है. मैं साफ महसूस कर सकता हूं कि मुझमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है.”

गौरतलब है कि शमी अहमदाबाद में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से एक साल से ज्यादा समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे. इसके बाद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी की. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 9 मार्च, 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में था. तब से वह टीम इंडिया में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

‘शमी 100% मैच फिट हैं’

वहीं, शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि शमी ने अपनी लय वापस हासिल कर ली है और वो पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने कहा “उसकी लय वापस आ गई है और ऐसा तब होता है जब वह 100 प्रतिशत मैच फिट होते हैं. शमी के लिए लय ही मायने रखता है. एक बार जब उन्हें अपनी लय मिल जाती है तो वह एक अलग बॉलर बन जाते हैं. आज मैंने जो देखा वह पुराने शमी जैसा था. मुझे कुछ भी कमी नहीं लगी.”

ये भी पढ़ें- NZ vs ENG: लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी हुई फेल, वनडे सीरीज पर न्यूजीलैंड ने जमाया कब्जा 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें