Mohammed Shami Operation: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बना रखी है। आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद से ही शमी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वह लगातार एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं। विश्व कप के बाद साउथ अफ्रीका दौरे के लिए खिलाड़ी का चयन भी किया गया था, लेकिन उन्होंने बाद में स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया था। कई बार यह खबर सामने आ रही थी कि लंदन में अपने एंकल की सर्जरी करवाने वाले हैं। अब शमी का ऑपरेशन हो गया है। गेंदबाज ने खुद हॉस्पिटल बेड पर लेटकर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं है। इसके साथ ही शमी ने अपनी वापसी को लेकर भी बयान दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं शमी ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, बीच मैदान हुई मौत
शमी ने वापसी पर क्या कहा
मोहम्मद शमी ने देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर हॉस्पिटल बेड से 4 तस्वीरें साझा कीं है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। शमी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अभी-अभी मेरे एंकल का सफल ऑपरेशन हुआ है। मैं फिलहाल ठीक हूं। मुझे पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए काफी उत्सुक हूं। इससे साफ है कि शमी ने इशारों-इशारों में यह भी संदेश दे दिया है कि वह जैसे ही एंकल इंजरी से ठीक हो जाएंगे, वह मैदान पर वापसी कर लेंगे। इसके लिए वह काफी उत्सुक भी हैं। वह कब तक ठीक हो पाएंगे और मैदान पर कब वापसी करेंगे, इसकी जानकारी तो अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन यह तो पहले ही तय हो चुका है कि गेंदबाज आईपीएल 2024 में खेलते नहीं दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- पॉलिटिक्स का शिकार हुए हनुमा विहारी, अचानक छोड़ी टीम; TDP नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
गुजरात टाइटंस को लगा है झटका
मोहम्मद शमी को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया था कि वह आईपीएल 2024 की पूरी लीग से बाहर हो गए हैं। शमी के आईपीएल से बाहर होने पर गुजरात की टीम को करारा झटका लगा है। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात की टीम को बैक टू बैक झटके लगते जा रहे हैं। पहले तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने ही टीम का साथ छोड़ दिया और मुंबई इंडियंस ज्वाइन कर लिया। इसके बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई थी। अब मोहम्मद शमी भी टीम से बाहर हो गए हैं। इससे गेंदबाजी क्रम में शमी की कमी खलने वाली है। इसके अलावा अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। राशिद भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में वह टूर्नामेंट खेल पाएंगे या फिर नहीं यह अभी तक तय नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, कब, कहां और कैसे मिलेगी टिकट जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
44 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
50 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines