Mohammed Shami Birthday: भारतीय टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन के मौके पर शमी को फैंस और क्रिकेटर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, ये तेज गेंदबाज काफी लंबे समय से चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। आखिरी बार मोहम्मद शमी को वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। लेकिन अब शमी टीम इंडिया में वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, उन्होंने गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है।
विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी ने काफी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। भले ही शमी को इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सभी मैच खेलने का मौका न मिला हो लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में 24 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद शमी आईसीसी वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 57 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था। जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, 74 में से सिर्फ 1 खिलाड़ी को मिली इस प्रमुख टी20 लीग में जगह
पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल
शमी की पर्सनल लाइफ उतनी अच्छी नहीं रही है। उनकी पत्नी ने गेंदबाज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों का तलाक भी हो गया था। अब शमी और उनकी पत्नी अल-अलग रहते हैं। शमी की बेटी भी उनकी पत्नी के साथ रहती है। मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को मॉडल हसीन जहां से शादी कर ली थी।
शमी का क्रिकेट करियर
मोहम्मद शमी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। 64 टेस्ट मैचों में शमी ने 229 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 101 वनडे मैचों में शमी 195 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं 23 टी20 मैचों में शमी के नाम 24 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: बांग्लादेश के इन 4 गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है पाकिस्तान जैसा हाल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines