Mohammed Siraj: 10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। 13 जुलाई यानी खेल के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट कर पवेलियन भेजा। भारत के लिए ये बड़ी सफलता थी। डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने जबरदस्त एग्रेशन दिखाया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज ने इंग्लिश बल्लेबाज के पास जाकर चिल्लाया था। अब इस मामले पर आईसीसी सिराज को दंडित कर सकती है। उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या कहता है आईसीसी का नियम?
सिराज का जबरदस्त एग्रेशन
चौथे दिन छठे ओवर में सिराज ने बेन डकेट को आउट किया। आउट करने के बाद सिराज बेन डकेट के पास आते हैं , जब वह पवेलियन लौट रहे होते हैं। तब सिराज आक्रामक होकर डकेट के ऊपर अपना गुस्सा दिखाते हैं। इसके बाद सिराज इंग्लिश बल्लेबाज को आंख दिखाकर खूब चिल्लाते हैं। अब इस मामले पर आईसीसी मोहम्मद सिराज को दंडित कर सकती है साथ ही उनपर भारी जुर्माना भी ठोक सकती है।
जानिए आईसीसी का नियम
आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए अपनी आचार सहिता अनुच्छेद 2.5 के तहत सिराज के खिलाफ कार्यवाई कर सकती है। इस अनुच्छेद में अगर कोई गेंदबाज एग्रेशन से बल्लेबाज को आक्रामक करने के लिए मजबूर करता है तो उसपर जुर्माना या सजा सुनाई जाती है। सिराज ने भी कुछ इसी प्रकार की हरकत की, जिसके तहत उनको सजा मिल सकती है। अगर सिराज दोषी पाए जाते हैं तो उनपर 20 प्रतिशत मैच फीस में कटौती और एक डिमेरिट अंक भी लग सकता है।
सिराज का दमदार प्रदर्शन
सिराज ने पहली पारी में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 23.3 ओवर में 85 रन खर्च कर 2 बल्लेबाज को आउट किया। इसके अलावा दूसरी पारी में भी वह अब तक 2 विकेट ले चुके हैं, जिसमें डकेट के अलावा ओली पोप का विकेट शामिल था। लॉर्ड्स के मैदान पर सिराज का आंकड़ा शानदार है। उन्होंने अब तक इस मैदान पर 12 विकेट हासिल किए हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सिराज भारतीय टीम के लिए अहम गेंदबाजों में से एक हैं।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
5 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
10 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
38 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
48 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines