Mohammad Siraj on Pahalgam terrorist attack: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 27 लोगों मारे गए हैं। वहीं 17 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर के अलावा पूरे देश में शोक की लहर है। राजनेता के अलावा क्रिकेटर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमले के बाद विराट कोहली, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब इस कड़ी में मोहम्मद सिराज का नाम भी जुट गया है। उन्होंने आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
मोहम्मद सिराज का फूटा गुस्सा
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने हमले की निंदा की।अमित शाह की श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर साझा कि और लिखा कि अभी-अभी पहलगाम में हुए भयानक और दुखद आतंकी हमले के बारे में पढ़ा। यह बहुत ही दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना है। धर्म के नाम पर बेगुनाह लोगों को मारना एक बहुत ही बुरा और अमानवीय काम है। कोई भी कारण या सोच ऐसे क्रूर काम को सही नहीं ठहरा सकती।
कैसी लड़ाई है यह, जहां इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई। सोचकर ही दिल दुखता है कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, वे किस गहरे दुख और सदमे से गुजर रहे होंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन परिवारों को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत मिले। हमें उनके नुकसान का बहुत अफसोस है। उम्मीद करता हूं कि ये हिंसा जल्द ही रुके और दोषियों को सख्त सजा मिले, ताकि वे कभी किसी को नुकसान न पहुंचा सकें।
आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं सिराज
मोहम्मद सिराज इन दिनों आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस की तेज गेंदबाजी का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले गए सभी मैचों में कमाल किया है। हैदराबाद के खिलाफ सिराज ने जीटी के लिए 4 विकेट भी अपने नाम किए थे। उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैच में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।
मोहम्मद शमी ने भी की निंदा
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी पहलगाम हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी-अभी पढ़ा कि पहलगाम में एक बहुत ही भयानक आतंकी हमला हुआ है। यह जानकर दिल बहुत दुखी हो गया। धर्म के नाम पर मासूम लोगों को निशाना बनाना और उनकी जान लेना बिल्कुल गलत है। ऐसा कोई भी कारण या सोच नहीं हो सकती जो इस तरह की हिंसा को सही ठहरा सके।
उन्होंने आगे लिखा कि ये कैसी लड़ाई है, जहां इंसान की जान की कोई अहमियत ही नहीं रही। मैं सोच भी नहीं सकता कि जिन परिवारों ने अपने अपने प्रियजनों को खोया है, वे कितने बड़े दुख से गुजर रहे होंगे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस गहरे दुख को सहने की हिम्मत और ताकत दे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
32 mins ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
1 hr agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
2 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines