ICC से सजा मिलने के बाद सामने आया मोहम्मद सिराज का पहला रिएक्शन, कही ये बात

Mohammed Siraj: एडिलेड टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखी गई थी। आईसीसी ने सिराज पर कड़ा एक्शन लिया था, जिसके बाद अब तेज गेंदबाज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

ICC (6)

Mohammed Siraj: एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच जुबानी जंग देखी गई थी। इस मैच में सिराज ने हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया था। जिसके बाद हेड ने सिराज को गुस्से में गाली दी थी फिर सिराज ने भी उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया था। हालांकि आईसीसी ने 9 दिसंबर को सिराज पर कड़ा फैसला सुनाया था और उनकी 20 प्रतिशत मैच फीस काटने का ऐलान किया था। हालांकि अब सिराज का पहला रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

सिराज पर लगा जुर्माना हेड को मिली चेतावनी

आईसीसी ने सिराज की 20 प्रतिशत मैच फीस काटने का ऐलान किया था, जबकि हेड को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। अब 20 फीसदी मैच फीस कटने के बाद सिराज का पहला रिएक्शन सामने आया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक जब सिराज से इस बार में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को गंभीरता से नहीं लिया और कहां हां यार सब ठीक है। जब उनसे आगे पूछा गया कि वह आईसीसी के एक्शन से परेशान है तो सिराज ने सवाल को टालते हुए कहा कि मैं जिम जा रहा हूं।

विज्ञापन

हेड ने खेली थी शानदार पारी

हेड ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि सिराज ने क्लीन बोल्ड कर हेड की पारी पर विराम लगाया था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेड ने कहा था कि मैं आउट होने के बाद सिराज की गेंद की तारीफ कर रहा था। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने कहा था कि हेड ने मुझे गाली दी थी।

विज्ञापन

हालांकि मैच के तीसरे दिन हेड और सिराज ने अपने मतभेदो को सुलझा लिया था। बता दें कि सिराज ने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन वह हेड को शुरुआत में अपना निशाना नहीं बना सके। सिराज के अलावा अन्य भारतीय गेंदबाज भी हेड का शुरुआती समय में विकेट नहीं झटक सके। हेड की ही पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था। अब तीसरा मैच गाबा में 14 दिसंबर से खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत को सभी मुकाबले जीतने जरूरी हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ