Mohammad Shami: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से सिलेक्टर्स को करारा जवाब दे रहे हैं. शमी इस समय रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए खेल रहे हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले राउंड में 7 विकेट लेने के बाद शमी ने दूसरे राउंड में भी घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए.
उनकी इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने गुजरात को 141 रनों से हरा दिया है. वहीं, शमी ने दो मैचों में 15 विकेट लेकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जो उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे थे. जबकि शमी ने गेंद से तबाही मचाकर एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी ठोक दी है.
मोहम्मद शमी ने दो मैचों में झटके 15 विकेट
टीम इंडिया से दूर चल रहे मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में गदर मचा रहे हैं और अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की खटिया खड़ी कर रखी है. बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने पहले मैच कुल 7 विकेट हासिल किए थे. वहीं, शमी ने दूसरे मैच की पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए और टीम को गुजरात पर जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई. शमी ने सिर्फ 2 मैचों में कुल 15 विकेट लेकर दिखा दिया है कि वो कितने फिट हैं और भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं.
अजीत अगरकर को दिया मुंहतोड़ जवाब
शमी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है. इंग्लैंड दौरे और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी उन्हें बाहर रख गया. वहीं, हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में शमी को जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन टीम से उनका नाम गायब रहा. हाल ही में अजीत अगरकर ने एक बयान में कहा था कि अगर शमी फिट होते तो वो ऑस्ट्रेलिया जरूर जाते. बीसीसीआई को इसकी खबर नहीं है कि शमी फिट है या नहीं. वहीं, अब शमी अपने दमदार प्रदर्शन से अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित कर दी है. साथ ही उन्होंने अगरकर को जवाब दे दिया है कि उन्हें टीम से बाहर रखना आसान नहीं होगा.
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में मिलेगा मौका?
शमी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखना सिलेक्टर्स के लिए मुश्किल होगा. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स तो दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाना है. रणजी ट्रॉफी के शुरू होने से पहले अजीत अगरकर ने कहा था कि “अभी घरेलू सीजन शुरू हुआ है. हम देखेंगे कि शमी कितने फिट हैं और कैसा प्रदर्शन करते हैं, जिसके बाद हम देखेंगे कि वो कहां फिट बैठते हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा टी20 से पहले कप्तान सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस आई, टीम से जुड़ी 5 दमदार बातें बताई
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
28 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
49 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines