---विज्ञापन---

‘मैं केवल टॉस का ही कप्तान हूं…’, इतिहास रचने के बाद ये क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान?

Mohammad Rizwan: ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराने के बाद मोहम्मद रिजवान का बयान चर्चा में है। उन्होंने खुद को केवल टॉस और प्रजेंटेशन का कप्तान बताया है।

---विज्ञापन---

Mohammad Rizwan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया है। पहला मुकाबला गंवाने के बाद पाक ने शानदार वापसी की और लगातार 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज से पहले ही मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाया गया था। उन्होंने भी बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज में धमाल मचा दिया। तीसरा मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने रिजवान ने पाकिस्तान टीम की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि वह केवल टॉस और प्रंजेटेशन के कप्तान हैं।

मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान

तीसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस सीरीज में हारिस रऊफ, सइम अयूब के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने अहम योगदान निभाया। मैच के बाद रिजवान ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बेहद खास पल है। आज पूरा देश खुश होगा। हम पिछले कुछ सालों से उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। मैं केवल टॉस और प्रजेंटेशन के लिए कप्तान हूं। हर खिलाड़ी मुझे फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग के लिए राय देता है। इस जीत का श्रेय पाकिस्तानी गेंदबाजों को जाता है।

---विज्ञापन---

जाहिर है कि रिजवान ने खुद को टॉस और प्रजेंटेशन का कप्तान बताकर इशारों ही इशारों में जीत का श्रेय अपने खिलाड़ियों को दिया है।

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कमाल कर दिया। हारिस रऊफ, नसीम शाह, और शाहीन अफरीदी ने कमाल कर दिया। अफरीदी और शाह ने 3-3 विकेट झटके और रऊफ को 2 सफलता मिली। जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया ने 31.5 ओवर में 140/10 रन बनाए थे। टीम का कोई भी मुख्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

---विज्ञापन---

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 26. 5 ओवर में मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से सइम अयूब ने 52 गेंदों में 42 और अब्दुल्लाह शफीक ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं बाबर आजम ने नाबाद 28 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर सीरीज अपने नाम कर ली।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला

---विज्ञापन---

First published on: Nov 10, 2024 03:30 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola