Pakistan Team Captain: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया, जो बाबर के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हालांकि बाबर ने अपनी पोस्ट में बताया कि खुद के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए उनको ये फैसला लेना पड़ा है। हालांकि अब इस बात की चर्चा तेज होने लगी है कि आखिर पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम का अगला कप्तान कौन होगा? जिसको लेकर अक खिलाड़ी का नाम सामने निकलकर आ रहा है।
मोहम्मद रिजवान हो सकते हैं नए कप्तान
पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम अब पाकिस्तान के व्हाइट बॉल क्रिकेट के नए कप्तान के रूप में सामने निकलकर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान से इस बारे में बातचीत करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान टीम के कोच चाहते हैं कि बाबर आजम वनडे टीम के कप्तान बने रहे। दूसरी तरफ रिजवान को पाकिस्तान में खेले गए चैंपियंस कप में कप्तानी करते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की वजह से छोड़नी पड़ी बाबर को कप्तानी! पाक पत्रकार की पोस्ट से मची सनसनी
वहीं बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि बाबर को टी20 विश्व कप 2024 के बाद से साथी खिलाड़ियों के साथ अलगाव महसूस होने लगा था। जिसके चलते उनको कप्तानी छोड़ने का फैसला लेना पड़ा है। इतना ही नहीं बाबर को ये भी महसूस होने लगा था कि उनको टीम में कम आंका जाने लगा था।
बता दें, बाबर को टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन बाबर दोबारा कप्तान बनना नहीं चाहते थे। लेकिन परिवार के कहने पर उन्होंने फिर से कप्तानी करने का फैसला किया था। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन विश्व कप में बेहद खराब रहा था। टीम पहले ही दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- 16 साल की उम्र में किया डेब्यू, जीता ICC अवॉर्ड, कौन हैं पाकिस्तान महिला टीम की नई कप्तान फातिमा सना?
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
36 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines