कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का आगज हो चुका है. 13 अगस्त को मैच नंबर 6 गुयाना अमेजन वारियर्स और जमैका किंग्समैन के बीच खेला गया. इस मैच में गुयाना ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. गुयाना की ओर से 41 साल के मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने किफायती गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. अब उनकी स्पेल चर्चा में आ चुकी है.
मोहम्मद नबी ने किया कमाल
जमैका की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, क्योंकि जमैका के ज्यादातर स्टार खिलाड़ियों को नबी ने ही अपना शिकार बना लिया. उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 11 डॉट गेंदें फेंकी. नबी की कसी हुई गेंदबाजी से जमैका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. नबी के अलावा शमर जोसेफ और इमरान ताहिर को भी 2-2 सफलता मिली. 41 साल के नबी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अफगानिस्तान के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
ऐसा था मैच का हाल
जमैका किंग्स मेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 117 रन बनाए थे. जमैका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 32 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए थे. इसके अलावा आंद्रे रसल खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 4 गेंदों में 1 और कोमी पोल ने 7 गेंदों में 4 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना ने 14.1 ओवर में ही 118 रन हासिल कर लिए. गुयाना की ओर से सबसे ज्यादा रन शाई होप ने बनाए. उन्होंने 41 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए थे. वहीं, मोहम्मद नबी ने 15 गेंदों में 19 और क्वेंटिन सैम्पसन ने 9 गेंदों में 13 रनों का योगदान देते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines