Virat Kohli Mohammad Kaif: रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कुछ अफवाहें ऐसी भी उड़ रही हैं कि विराट खुद क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट लेने की अपनी इच्छा बीसीसीआई से भी जाहिर कर दी है। हालांकि, भारत समेत पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की चाहत है कि कोहली टेस्ट में अपनी पारी को अभी और ‘विराट’ बनाएं। इस कड़ी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का भी बयान सामने आया है। कैफ का कहना है कि विराट को इंग्लैंड जाना चाहिए और हाई नोट पर अपने करियर को खत्म करना चाहिए।
कोहली को लेकर क्या बोले कैफ?
मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोहली से इंग्लैंड दौरे पर खेलने की गुजारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैफ ने कहा, ‘विराट कोहली। हिन्दुस्तान का बब्बर शेर अब आराम के मूड में हैं। रिटायरमेंट की तरफ उनका जहन जा रहा है। मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड जाएं और वहां पर खुद को साबित करके दिखाएं। इसके बाद हाई नोट पर खत्म करें। जो उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में किया था। ऊंचाई पर विराट को अपना करियर खत्म करना चाहिए।” ब्रायन ने भी कोहली से रिटायरमेंट ना लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को अभी विराट की जरूरत है। उन्हें अभी रिटायर नहीं होना चाहिए।
विराट का टेस्ट करियर
विराट कोहली को हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट काफी रास आया है। कोहली अब तक खेले 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46 की औसत से खेलते हुए 9,230 रन ठोके चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जमाए हैं। हालांकि, रोहित की तरह ही टेस्ट में विराट की भी फॉर्म पिछले कुछ समय से उनका साथ नहीं दे रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किंग कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भी कोहली रनों के लिए तरसते हुए नजर आए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines