Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को अभी तक फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर पचा नहीं पा रहे हैं। इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया, जिसको लेकर कोहली ने 12 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कि और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। फैंस का मानना है कि कोहली ने संन्यास लेने में काफी जल्दी की है। इसको लेकर अब कई सावल उठ रहे हैं। वहीं अब कोहली के संन्यास को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान सामने आया है।
क्या बोले मोहम्मद कैफ?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एएनआई से बातचीत करते हुए बताया ” मुझे लगता है कि वह इस प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहते थे। बीसीसीआई के साथ कुछ आंतरिक बातचीत हुई होगी, चयनकर्ताओं ने पिछले 5-6 वर्षों में उनके फॉर्म का हवाला दिया होगा और उन्हें बताया होगा कि टीम में उनकी जगह अब नहीं रह गई है। हमें कभी पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ, यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि पर्दे के पीछे वास्तव में क्या हुआ था। ”
आगे कैफ ने कहा कि “लेकिन आखिरी समय में लिए गए फैसले को देखते हुए, रणजी ट्रॉफी खेलने के बाद, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि वह आगामी टेस्ट मैचों में वापसी करना चाहते थे। पिछले कुछ हफ्तों में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए उन्हें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से वह समर्थन नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी और जो शायद उन्हें नहीं मिला। ”
रोहित के बाद विराट ने लिया संन्यास
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को छोड़ दिया। इन दो दिग्गजों के संन्यास के बाद अब इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया काफी बदली-बदली दिखाई देगी। जून में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उनको 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘इन्हें आईपीएल से बैन करो…’ दिल्ली कैपिटल्स पर फूटा फैंस का गुस्सा, पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
दीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
12 mins agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
37 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
1 hr ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
2 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
3 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines