पंत-यशस्वी बाहर, सैमसन को मौका, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

Champions Trophy 2025: पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय दल चुना है।

PAK vs WI (2)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है। लेकिन इससे पहले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम का चयन कर रहे हैं। 19 फरवरी से शुरू होने वाले मेगा इवेंट के लिए पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम का संभावित दल चुना है। लेकिन उन्होंने ऋषभ पंत और संजू सैमसन को अपने स्क्वाड में मौका नहीं दिया है।

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों को मौका

मोहम्मद कैफ ने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को मौका दिया है। इसके अलावा उन्होंने मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर को मौका दिया है। कैफ ने अपने स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है। पंत की जगह उन्होंने केएल राहुल को मौका दिया है। जाहिर है कि पंत का वनडे में प्रदर्शन खासा कमाल का नहीं रहा है, जबकि राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में भी भारत के लिए बतौर विकेटकीपर शानदार प्रदर्शन किया था और मेन इन ब्लू को कई मैच जिताए थे।

विज्ञापन

इन गेंदबाजों पर जताया भरोसा

कैफ ने स्पिन गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है। तीनों ही फिरकी गेंदबाज भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह का चयन किया है। शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में खेला था। इसके बाद उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए नहीं देखा गया है।

मोहम्मद कैफ ने चुना 15 सदस्यीय भारतीय दल

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ