Jasprit Bumrah Test Captaincy: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित शर्मा की नाकामी ने टीम मैनेजमेंट के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। टेस्ट में नए कप्तान की मांग उठने लगी है। क्रिकेट की समझ रखने वालों के अनुसार जसप्रीत बुमराह टेस्ट में बेस्ट कैप्टन साबित हो सकते हैं। बुमराह की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट में यादगार जीत दर्ज की थी। हालांकि, मोहम्मद कैफ की राय एकदम अलग है। कैफ को डर है कि बुलंदियों को छूता जस्सी का करियर कप्तानी के भार की वजह से कहीं बर्बाद ना जाए। उनका कहना है कि यह निर्णय लेने से पहले सिलेक्टर्स को दो बार सोचना चाहिए।
कप्तानी ना पड़ जाए बुमराह पर भारी
मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर बुमराह को टेस्ट की कप्तानी सौंपने के फैसले को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, “बुमराह को फुल टाइम कैप्टन बनाने से पहले बीसीसीआई को दो बार सोचना चाहिए। बुमराह को अपना पूरा फोकस विकेट लेने और फिट रहने पर करना चाहिए। कप्तानी की जिम्मेदारी जुड़ने से उन पर दबाव आएगा, जिसके चलते वह इंजर्ड हो सकते हैं। इस वजह से लाजवाब चल रहा बुमराह का करियर छोटा भी हो सकता है। सोने वाली बत्तख को मत मारिए।” बुमराह का प्रदर्शन हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कमाल का रहा था। जस्सी ने 5 टेस्ट मैचों में कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे।
असरदार दिखी थी बुमराह की कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में बुमराह की कप्तानी असरदार दिखाई दी थी। बुमराह ने टीम को आगे से लीड करते हुए दिखे थे। मैदान पर बुमराह द्वारा लिए गए फैसलों की भी जमकर तारीफ हुई थी। खुद बुमराह गेंद से बेहतरीन लय में नजर आए थे। जस्सी की अगुवाई में टीम के तेज गेंदबाजों ने कंगारू बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला था। इसके बाद सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी बुमराह की कैप्टेंसी कमाल की रही थी। 185 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फर्स्ट इनिंग में 181 पर ढेर कर दिया था। हालांकि, दूसरी इनिंग में बुमराह मैदान पर नहीं उतर सके थे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines