जसप्रीत बुमराह की गुस्से वाली पोस्ट पर मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर छिड़ी 'वर्ड वार'

Mohammad Kaif Responds Jasprit Bumrah: एशिया कप 2025 के बीच सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ और जसप्रीत बुमराह के बीच मानों ‘वर्ड वार’ सी छिड़ गई है। पहले कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुमराह को लेकर एक पोस्ट शेयर की जिससे जसप्रीत नाखुश दिखे और उन्होंने कैफ को जवाब दिया। अब जसप्रीत के जवाब पर फिर से कैफ का रिएक्शन सामने आया है।

mohammad kaif vs jasprit bumrah

mohammad kaif vs jasprit bumrah

Mohammad Kaif Responds Jasprit Bumrah: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जिस तरह से टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव उनसे गेंदबाजी करवा रहे हैं, वो टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को कुछ रास नहीं आ रहा है। अभी तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैच खेले हैं वहीं एक मैच में उनको आराम दिया गया था। पहले मैच में बुमराह को 3 ओवर डालने का मौका मिला था। एशिया कप 2025 में बुमराह को ज्यादातर गेंदबाजी पावरप्ले में ही करते हुए देखा गया है। जिसको लेकर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह को उनकी ये पोस्ट कुछ खास पसंद नहीं आई।

विज्ञापन

पहले बुमराह ने कैफ को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जो बुमराह को ज्यादा पंसद नहीं आई। कैफ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी में जिस तरह बुमराह गेंदबाजी करते थे और अब सूर्या की कप्तानी में जैसे गेंदबाजी कर रहे हैं उसका जिक्र किया। कैफ की इस पोस्ट पर जसप्रीत बुमराह ने जवाब देते हुए उसको गलत बताया। जसप्रीत बुमराह के जवाब से कहीं न कही उनका थोड़ा गुस्सा देखने को मिला।

विज्ञापन

वहीं अब जसप्रीत बुमराह के रिएक्शन के बाद मोहम्मद कैफ ने एक बार फिर से रिएक्शन दिया है। बुमराह को जवाब देते हुए “मोहम्मद कैफ ने लिखा कृपया इसे एक शुभचिंतक और प्रशंसक की क्रिकेट संबंधी टिप्पणी समझें। आप भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विजेता हैं और मैं जानता हूं कि भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ झोंकने के लिए क्या करना पड़ता है।”

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में ऐसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। अब टीम इंडिया को फाइनल का आखिरी पड़ाव पार करना है। फाइनल में टीम इंडिया का समाना पाकिस्तान से होने जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह से शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी, जो अभी तक देखने को नहीं मिला है। अभी तक बुमराह ने 4 मैच खेले हैं जिसमें गेंदबाजी करते हुए उनको सिर्फ 5 ही विकेट मिल पाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ