Mohammad Haris: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। सीरीज का आखिरी मैच 1 जून को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने शानदार शतक जमाया। इस शतक की बदौलत उन्होंने पाकिस्तान के लिए इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान के लिए बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हारिस की पारी के बदौलत पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से धूल चटाई।
मोहम्मह हारिस ने रच दिया इतिहास
तीसरे टी-20 मुकाबले में मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। उन्होंने खूबसूरत अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंदबाजों के पसीने निकाल दिए। हारिस ने 46 गेंदों में नाबाद 107 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के अपने नाम कर लिए। उन्होंने 232.60 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
इस पारी की बदौलत हारिस पाकिस्तान के लिए टी-20 में शतक जड़ने वाले पहले नॉन ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा आज तक किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नहीं किया था। लेकिन हारिस अब इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बड़ा करिश्मा कर दिखाया।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 32 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा परवेज हुसैन ने 34 गेंदों में 66 रन बनाए थे। 197 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हारिस के अलावा सईम अयूब ने 29 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा हसन नवाज ने भी 13 गेंदों में 26 रन जबकि कप्तान सलमान आगा ने 12 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। इत तरह पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 पर 7 विकेट से कब्जा जमाते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की ओर से हसन अली और अब्बास अफरीदी को 2-2 सफलता मिली थी। इसके अलावा मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश के लिए 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
46 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines