Mohammad Hafeez Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर डाला है। आतंकियों ने 27 मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, 17 लोग अभी भी अपनी जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। 22 अप्रैल को दोपहर के समय में लोकल पुलिस की वर्दी में आतंकी पहलगाम पहुंचे और उन्होंने आते के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी शुरू होते ही हर तरफ अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लग गए। इस दर्दनाक अटैक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज का बयान सामने आया है।
पहलगाम अटैक पर क्या बोले हफीज?
पहलगाम अटैक पर मोहम्मद हफीज ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दुखी हूं और दिल टूट गया है।” हफीज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहलगाम में आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पर्यटकों को कलमा पढ़ने तक के लिए भी कहा गया। कलमा पढ़ने में नाकाम रहे लोगों को आतंकियों ने गोली से भुन डाला। किसी के सिर में गोली मारी गई, तो किसी की छाती में। पहलगाम में सुकून के पल बिताने आए लोगों को हमेशा के लिए आतंकियों ने मौत की गहरी नींद में सुला दिया। चंद मिनटों के अंदर किसी का परिवार उजड़ गया, तो हनीमून पर आई दुल्हन को इन दरिंदों ने विधवा कर डाला।
भारतीय क्रिकेटर्स ने भी जताया दुख
पहलगाम में हुए दर्दनाक अटैक को लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने भी दुख जाहिर किया। विराट कोहली ने इस हमले की जमकर निंदा की। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इस हमले में जान गंवाने वालों की फैमिली के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जो इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत स्ट्राइक करेगा।” वहीं, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान ने भी इस अटैक पर ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा निकाला।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
28 mins agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
51 mins agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
1 hr agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
1 hr ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
1 hr agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
2 hrs agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
2 hrs agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
2 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines