मोहम्मद अजहरुद्दीन ने संभाला मंत्री का कार्यभार, अब इस विभाग में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

Mohammad Azharuddin: मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना सरकार में मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने विभाग के बारे में बताया. बता दें कि अजहरुद्दीन साल 2009 से ही राजनीति में एक्टिव हैं. वह पहली बार मंत्री बने हैं. हालांकि, अजहर जुबली हिल्स से चुनाव हार गए थे.

cricket News - 2025-11-10T203642.629
विज्ञापन

Mohammad Azharuddin: भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को हैदराबाद में राज्य के लोक उद्यम एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है. पिछले सप्ताह ही उन्हें तेलंगाना कैबिनेट में जगह मिली थी. अब उन्होंने 10 नवंबर को अपना कार्यभार संभाल लिया है. अजहरुद्दीन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं. पूर्व में वह लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.

अजहरुद्दीन ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैंने अभी-अभी कार्यभार संभाला है. कल से हम काम शुरू करेंगे. बहुत सारी चीजें हैं. हम बैठकर पता लगाएंगे कि कौन से प्रमुख मुद्दे हैं जिनका तुरंत समाधान किया जाना है. इसलिए, हम उन पर काम करेंगे. हम लोगों की बेहतरी और सभी अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काम करेंगे.”

विज्ञापन

शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. अजहरुद्दीन सहित अब मंत्रिमंडल में कुल 16 सदस्य हो गए हैं. हालांकि, 2 पद अभी भी खाली हैं. तेलंगाना में अधिकतम 18 ही मंत्री हो सकते हैं. उन्हें अगस्त के अंतिम सप्ताह में राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद का सदस्य नामित किया गया था. साल 2023 विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी. वह चुनाव हार गए थे.

अजहरुद्दीन की राजनीति पर एक नजर

अजहरुद्दीन ने साल 2009 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा. कांग्रेस ने उन्हें साल 2009 लोकसभा में मुरादाबाद से टिकट दिया था और वह जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. फिर लोकसभा 2014 चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से टिकट दिया. हालांकि, वह फिर चुनाव हार गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ