हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहम्मद अब्बास का ऐतिहासिक कारनामा, इमरान खान का रिकॉर्ड टूटा, पाकिस्तान में नंबर 1 बने

WI vs PAK: मोहम्मग अब्बास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कमाल कर दिया है. उन्होंने इमरान खान और वकार युनिस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इसी के साथ वह पाकिस्तान के नंबर 1 तेज गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

WI vs PAK: पाकिस्तान की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने कमाल कर दिया. उन्होंने इमरान खान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ वह पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की.

मोहम्मद अब्बास ने तोड़ा इमरान खान का रिकॉर्ड

टेस्ट में पाकिस्तान के लिए कम से कम 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में मोहम्मद अब्बास का बॉलिंग औसत सबसे बेहतर हो गया है. उन्होंने 30 टेस्ट मैच में 115 विकेट लिए हैं और उनका औसत 22.78 का हो गया है.

इससे पहले ये कारनामा इमरान खान और वकार युनिस के नाम था. इमरान ने 22.81 की औसत के साथ 88 टेस्ट मैच में 362 विकेट लिए थे, जबकि युनिस ने 87 टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए 23.56 की औसत के साथ 373 विकेट झटके थे. लेकिन अब्बास ने औसत के मामले में अब दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

दोनों ही पारियों में अब्बास का शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद अब्बास ने पहली पारी में 26 ओवर में 63 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, दूसरी पारी में भी उन्होंने देश के लिए अहम भूमिका निभाई. अब तक वह दूसरी पारी में 13 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, जिसमें तेज गेंदबाज ने 6 मेडन ओवर फेंके और 14 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

ऐसा है मैच का हाल

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 98.5 ओवर में 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 80.1 ओवर में 282 रन ही बना सकी. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 29 रनों की बढ़त ली थी. वहीं, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में 126/7 रन बना दिए हैं. फिलहाल वेस्टइंडीज के पास 155 रनों की बढ़त है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola