Moen Ali Operation Sindoor: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मोईन का कहना है कि जब भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया था उस वक्त उनके पैरेंट्स पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में ही थे। मोईन का यहां तक कहना है कि जिस जगह पर स्ट्राइक की गई थी उससे उनके पैरेंट्स सिर्फ एक घंटे के रास्ते की दूरी पर थे।
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने मासूम 26 पर्यटकों को धर्म पूछकर हमेशा के लिए मौत की नींद में सुला दिया था। इस आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में तकरीबन आतंकियों के 9 ठिकानों को एयर स्ट्राइक करते हुए तबाह कर डाला था।
मोईन अली का बड़ा खुलासा
मोईन ने एक पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए बताया, “मेरे पैरेंट्स उस वक्त पाकिस्तान के कश्मीर (पीओके) में मौजूद थे। जहां पर स्ट्राइक हुई उससे बस एक घंटे की दूरी रही होगी। या फिर शायद थोड़ी और ज्यादा। वो बहुत ही डरावना पल था। उसके बाद वह उसी दिन पहली फ्लाइट पकड़कर निकल गए। मुझे खुशी है कि मेरे पैरेंट्स वहां से निकलने में सफल रहे। हालांकि, वह काफी डरावना पल था।”
मोईन ने भारत-पाकिस्तान के तनाव की वजह से आईपीएल पर लगे एक हफ्ते लगे बैन को लेकर कहा, “वह काफी भयावह था। जाहिर तौर पर कश्मीर में हुए उस अटैक की वजह से यह सब शुरू हुआ। इसके बाद थोड़े ही समय में चीजें बिगड़ती चली गईं और अचानक से हम सभी उसके बीच में फंस चुके थे।”
‘ऐसा लगा जंग में फंस गए हैं’
इंग्लिश ऑलराउंडर ने आगे कहा, “ऐसा लगा कि हम एक जंग के बीच में फंस गए हैं, लेकिन हमने किसी मिसाइल या ऐसी कोई आवाज नहीं सुनी। अचानक से आप देश को जल्द से जल्द छोड़ने के लिए हाथ-पांव मारने लगते हो और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हो कि आपकी फैमिली पूरी तरह से ठीक हो। घर पर लोग आपकी वापसी को लेकर चिंतित होने लगते हैं और तब उन्हें आपको समझना पड़ता है।”
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines