Moeen Ali Picks His All Time IPL XI: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने आईपीएल इतिहास की अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेल रहे मोईन ने अपनी इस टीम में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने इस टीम में रोहित शर्मा, सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है, जो इस लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।
उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में चुना है। यूट्यूब चैनल ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ के साथ बातचीत के दौरान मोईन अली ने अपनी इस टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को तीसरे नंबर के लिए चुना।
टीम में वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी शामिल
पोलार्ड इस लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे, जहां उन्होंने कई बार अकेले दम पर अपनी टीम मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। मोईन ने इस टीम में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो को भी चुना, जो इस लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। देखा जाए तो उन्होंने अपनी इस टीम में ज्यादातर ऑलराउंडर्स को जगह दी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई पर भारी पड़ी गुजरात के इस पेसर की ‘कंजूसी’, झटक लिया मैच का सबसे बड़ा अवॉर्ड
मोईन अली ने हार्दिक-जडेजा को दी जगह
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने इस रोल के लिए भारतीय खिलाड़ियों में से हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को चुना। हार्दिक-जडेजा ना सिर्फ अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी मैच का पासा पलटने में माहिर हैं। उन्होंने कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी को चुना, जिस पर किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। धोनी का इस लीग में अनुभव और लीडरशिप शानदार है, जो उन्हें इस पोजीशन के लिए सबसे बेहतर बनाती है।
बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोईन ने साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा और भारत के जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाजों के रूप में चुना। दोनों खिलाड़ियों में विकेट लेने की क्षमता है और वे दबाव को अच्छी तरह से झेल सकते हैं। मोईन ने आखिर में स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी राशिद खान को सौंपी, जो अपनी चतुर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
मोईन अली की ऑल-टाइम आईपीएल XI: क्रिस गेल, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, राशिद खान, कगीसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम को लगा बड़ा झटका, इस देश ने पाकिस्तान टूर से ODI सीरीज को हटाया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines