हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोईन अली ने ICC को लगाई फटकार, मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से बाहर निकालने पर भड़के

Mustafizur Rahman: मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई ने आईपीएल से रिलीज करवाया, जिसके बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोईन अली ने अब रहमान का समर्थन किया है. मुस्ताफिजुर को लेकर मोईन ने आईसीसी की आलोचना की है.

विज्ञापन
मोईन अली और मुस्ताफिजुर रहमान

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर रहमान का भारत में कड़ा विरोध हो रहा था. ऐसे में बोर्ड को फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. मुस्ताफिजुर को बाहर निकालने के बाद बवाल मच गया. कई खिलाड़ी इस मामले में अपनी राय रख रहे हैं. अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने आईसीसी पर अपनी भड़ास निकाली है और इस फैसले को गलत बताया है.

मोईन अली ने निकाली भड़ास

आईसीसी को लताड़ते हुए मोईन अली ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि इसका समाधान अंततः फुटबॉल की तरह ही होगा. विश्व कप, आईसीसी टूर्नामेंट, शायद एक या दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीरीज, और बाकी सब फ्रेंचाइज क्रिकेट होगा. क्योंकि खेल पहले से ही इन समस्याओं से जूझ रहा है, और ऊपर से मुस्तफिजुर के साथ जो हुआ, उससे स्थिति और भी खराब हो गई है.

रहमान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा “मुझे मुस्तफिजुर के लिए सबसे ज्यादा दुख हो रहा है. उन्होंने वर्षों के लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर यह अनुबंध हासिल किया था. उनके करियर के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर था. वह किसी भी टीम के लिए खेल सकते थे, लेकिन उन्हें केकेआर मिली, और सच कहें तो सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही हो रहा है.

विज्ञापन

वहीं, आईसीसी की आलोचना करते हुए मोईन ने कहा “आईसीसी कभी भी आदर्श नहीं रहा है. सबको पता है कि कौन सब कुछ संभालता है. लेकिन कोई भी खुलकर नहीं बोलता. हर किसी का अपना एजेंडा होता है, और जब तक वे ठीक हैं, उन्हें कोई परवाह नहीं है”.

ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?

विज्ञापन

बांग्लादेश ने लिया एक्शन

रहमान को बाहर किए जाने के अगले ही दिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अहम फैसला किया. बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना किया आईसीसी को अपने पत्र में कहा कि बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आएगी. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलना चाहती है. हालांकि वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सबसे बड़े ‘फिक्सिंग’ स्कैंडल की अनकही कहानी, आकाश चोपड़ा का वीडियो वायरल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola