Moeen Ali Announces Retirement: इन दिनों इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी का रिटायरमेंट ऐसे समय पर आया है जब इंग्लैंड को अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलनी है। जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली की। मोईन ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। मोईन अली को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वाइट बॉल सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। बता दें, मोईन दो बार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वे अभी तक टीम के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे थे।
संन्यास पर क्या बोले मोईन?
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए मोईन अली ने कहा कि, मैं इंग्लैंड के लिए फिर से खेलने की कोशिश कर सकता था, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगा। संन्यास के बाद भी मुझे नहीं लगता कि मैं अच्छा नहीं हूं, मुझे लगता है मैं अभी भी इंग्लैंड के लिए खेल सकता हूं। लेकिन मैं टीम के लिए आगे की चीजें समझता हूं, अब टीम को एक और चक्र में विकसित होने का आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट को मिस करेंगे वेस्टइंडीज-श्रीलंका, इस बार ये टीमें नहीं आएंगी नजर
मोईन ने बताई करियर खत्म करने की वजह
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट नासिर हुसैन से डेली मेल पर बातचीत करते हुए मोईन अली ने बताया कि, इंग्लैंड के लिए खेलना उनके जीवन के सबसे बेहतरीन दिन थे। लेकिन वे अब युवा खिलाड़ियों के साथ टीम को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। अली का कहना है कि उन्होंने रिटायरमेंट इसलिए नहीं लिया क्योंकि वे फिट नहीं है, बल्कि इसलिए लिया है क्योंकि वे टीम को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते है।
ऐसा रहा मोईन अली का क्रिकेट करियर
मोईन अली ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 मैच खेले थे। 68 टेस्ट मैचों में मोईन गेंदबाजी करते हुए 204 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 3094 रन बनाए थे। इसके अलावा वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 2355 रन और गेंदबाजी करते हुए 111 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा टी20 में मोईन ने 1229 रन और 51 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 3 टीमें लगा सकती हैं मुशीर खान पर बड़ा दांव, लग सकती है करोड़ों में बोली
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines