MLC 2026 Eliminator: मेजर क्रिकेट लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम के बल्लेबाजों ने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ जमकर गदर काटा और इतिहास रच दिया. ऑकलैंड के कोलीसिअम मैदान पर खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में MI की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 267 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गौस की तूफानी शतकीय पारियों के दम पर वाशिंगटन ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
यह टी20 इतिहास में अब तक सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. गौस ने 132 रन बनाए, जबकि कप्तान स्मिथ ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली. वहीं, इस जीत के साथ वाशिंगटन की टीम ने क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि MI की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
निकोलस पूरन का शतक गया बेकार
इस रोमांचक मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर MI न्यूयॉर्क को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 9 रन के स्कोर पर मोनाक पटेल के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर डाली. डी कॉक 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पूरन ने महज 33 गेंदों पर 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.
अपनी पारी के दौरान पूरन ने 5 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं, कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 1 चौका और 8 छक्कों की मदद से 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आखिरी में ट्रेंट बोल्ट ने 22 रन जोड़े. पूरन और पोलार्ड की पारियों के बदौलत एमआई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, वाशिंगटन की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि बेन ड्वार्शुइस ने 2 विकेट झटके. इनके अलावा, मिचेल ओवन और निखिल चौधरी को 1-1 सफलता मिली.
स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गौस ने ठोका तूफानी शतक
267 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 10 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. ओपनर मिचेल ओवन सिर्फ 1 रन और रचिन रविंद्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गौस ने MI के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. गौस ने 51 गेंदों पर 132 रन ठोक डाले, जिसमें 10 चौक और 12 छक्के शामिल रहे.
वहीं, कप्तान स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 110 रनों की तूफानी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के जड़े. स्टीव और गौस ने तीसरे विकेट के लिए 89 गेंदों पर 241 रनों की शानदार साझेदारी की और मैच का रुख पलट दिया. स्मिथ और गौस की धमाकेदार पारियों के दम पर वाशिंगटन टीम ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 270 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसी के साथ वाशिंगटन फ्रीडम टी20 के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने वाली टीम बन गई.
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज
- वाशिंगटन फ्रींडम – 267 रन (बनाम एमआई न्यूयॉर्क)
- पंजाब किंग्स – 265 रन (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
- पंजाब किंग्स – 262 रन (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
- साउथ अफ्रीका – 259 रन (बनाम वेस्टइंडीज)
ये भी पढ़ें- 39 की उम्र में कीरोन पोलार्ड का बड़ा कारनामा, 256 के स्ट्राइक रेट से रन ठोक मचाई तबाही, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान
33 mins agoटेम्बा बावुमा ने तोड़ दिया मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने अभ्यास सत्र के दौरान जीता टीम का भरोसा
57 mins agoIND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
1 hr agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
1 hr agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 hrs agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines