हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MLC 2025: सुपर किंग्स के सामने सिएटल ऑर्कास का सरेंडर, धोनी के फेवरेट का चला जादू

MLC 2025: टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में सिएटल ऑर्कास की टीम सिर्फ 60 रनों पर ही सिमट गई। सुपर किंग्स की टीम ने 93 रनों से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Texas Super Kings vs Seattle Orcas

MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में 7वां मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स बनाम सिएटल ऑर्कास के बीच खेला गया। जहां पर टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में सिएटल ऑर्कास की टीम सिर्फ 60 रनों पर ही सिमट गई। सुपर किंग्स की टीम ने 93 रनों से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। धोनी के फेवरेट खिलाड़ी ने अमेरिका में जादू चला दिया है।

सुपर किंग्स की टीम का चला जादू 

टेक्सास सुपर किंग्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। डेवोन कॉन्वे सिर्फ 13 रन तो वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसिस सिर्फ 7 रन ही बना सके। मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 12 गेंदों में 28 रन बनाकर पारी को थोड़ी तेजी दी। अंत में मिलिंद कुमार ने भी 18 रन बनाए। जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों में 153 रनों तक पहुंच सकी। जवाब में सिएटल ऑर्कास की टीम सिर्फ 60 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद, नांद्रे बर्गर और जिआ उल हक ने 3-3 विकेट अपने नाम किया।

सिएटल ऑर्कास ने नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कास की टीम दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर सिमट गई। साल 2023 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 50 रनों पर ही सिमट गई थी। सिएटल की टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। वहीं टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने सीजन में लगातार 3 मुकाबले जीत ली है। नहीं 20 वर्ष के नूर अहमद का कमाल इस सीजन में देखने को मिल रहा है। पहले 3 मैच में ही नूर अहमद 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले नूर ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 मैचों में 24 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, गंभीर के ‘चेले’ की हुई एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola