MI New York in Finals: MLC 2025 का दूसरा प्लेऑफ धमाकेदार रहा। एमआई न्यू यॉर्क ने बड़ी जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बना ली। कीरोन पोलार्ड ने हमेशा से ही सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल की तरह अब MLC में भी पोलार्ड ने सुपर किंग्स को आड़े हाथ लिया और टीम को बड़ी जीत दिला दी। इसी के साथ टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी सामने आ गया है।
एमआई न्यू यॉर्क ने हासिल की बड़ी जीत
MLC 2025 काफी शानदार साबित हुआ है और इसके दूसरे प्लेऑफ में टेक्सस सुपर किंग्स और एमआई न्यू यॉर्क का आमना-सामना हुआ। टीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 गेंद में 59 रन बनाए। टीम की पारी लड़खड़ा रही थी लेकिन अंत में अकील होसैन के 32 गेंदों में नाबाद 52 और डोनोवन फरेरा के 20 गेंदों में नाबाद 32 रन ने सुपर किंग्स की पारी को संभाला।
एमआई न्यू यॉर्क के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य था। सलामी बल्लेबाज मोनांक पटेल ने 39 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली और सिर्फ 36 गेंदों का सामना किया। एमआई के स्टार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों में 213.64 के स्ट्राइक रेट से 47 रन बना दिए। एमआई न्यू यॉर्क ने मात्र 19 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और फाइनल में जगह बनाई।
MLC 2025 के फाइनल में एमआई न्यू यॉर्क का किससे होगा सामना?
एमआई का लीग स्टेज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन उन्होंने किसी तरह प्ले ऑफ में जगह बना ली। अब वो टीएसके को हराकर फाइनल का हिस्सा बन चुके हैं। उनका सामना 14 जुलाई 2025 को वॉशिंगटन फ्रीडम से देखने को मिलगा। वॉशिंगटन का प्रदर्शन शुरुआत से अच्छा रहा है और इसी वजह से फाइनल में वो जीत के लिए फेवरेट हैं। हालांकि, एमआई ने जिस तरह से खराब स्थिति ने वापसी की है, वो तारीफ के योग्य है। इसी वजह से यह मैच काफी धमाकेदार साबित हो सकता है।एमआई न्यू यॉर्क एक बार पहले MLC जीत चुका है और अगर उन्हें 14 तारीख को जीत मिल गई, तो वो लीग की सबसे सफल टीम बन जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल ने लॉर्ड्स में न चाहते हुए भी की विराट कोहली की ‘कॉपी’! आंकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
8 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
19 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
51 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
54 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines