MIW vs UPW: WPL 2025 के 11वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस विमेंस के सामने यूपी वॉरियर्स विमेंस की कड़ी चुनौती थी. मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 142 रन बनाया. मुंबई की टीम ने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा 8 विकेट से करके पॉइंट्स टेबल का सारा खेल ही बदल दिया है.
मुंबई इंडियंस टीम ने दर्ज की शानदार जीत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने 45 रनों की अहम पारी खेली. उनका साथ देते हुए वृंदा दिनेश ने भी 33 रन बनाए. जिसके बावजूद भी यूपी की टीम 143 रनों पर ही रूक गई. मुंबई इंडियंस के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट तो वहीं शबनम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने 2-2 विकेट हासिल किए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 50 गेंदों में 59 रनों की धीमी लेकिन अहम पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी नेट साइवर-ब्रंट ने बल्ले के साथ भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 75 रन बनाए. नेट की इस पारी में 13 चौके भी शामिल थे. मुंबई की टीम ने 8 विकेट से जीतकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया.
पॉइंट्स टेबल का बदल गया है सारा खेल
यूपी वॉरियर्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी टीम को 3 मैच में जीत तो वहीं 2 मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है. 5 मैच में 4 पॉइंट्स के साथ यूपी टेबल में नंबर 4 पर नजर आ रही है. वहीं मुकाबले में जीती मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक सिर्फ 4 मुकाबले ही खेले हैं. जिसमें हरमनप्रीत कौर की टीम को 3 मैच में जीत मिली है. कौर की टीम फिलहाल 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स टीम के भी 6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में मुंबई की टीम आगे है.
ये भी पढ़ें: AFG vs ENG: खत्म हुआ Joe Root के 5 सालों का इंतजार, रावलपिंडी में शतक जड़कर बल्ले से मचाया तहलका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
25 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines