AUS vs PAK 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार की वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा। दिग्गजों से सजा बैटिंग ऑर्डर कीवी गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। अपनी धरती पर बुरा हाल हुआ ही है, अब ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भी इंडियन बैटर्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है। कंगारू टीम के दो ऐसे खूंखार गेंदबाज फॉर्म में लौट चुके हैं, जो अकेले दम पर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इन दो गेंदबाजों ने मिलकर जमकर कहर बरपाया।
फॉर्म में लौटे खूंखार कंगारू गेंदबाज
मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की जोड़ी ने अपनी रफ्तार से जमकर कहर बरपाया। स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। स्टार्क ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन खर्च किए और मेहमान टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कंगारू फास्ट बॉलर ने सैम आयूब को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद अब्दुला शफीक को भी स्टार्क ने चलता किया। अंतिम ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे शाहीन अफरीदी को स्टार्क ने क्लीन बोल्ड करते पवेलियन भेजा।
स्टार्क को दूसरे छोर से कप्तान पैट कमिंस का भी अच्छा साथ मिला। कमिंस ने 9.4 ओवर के स्पेल में महज 39 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए। कमिंस ने पाकिस्तान के नए-नवेले बल्लेबाज कामरान गुलाम को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं, 40 रनों की शानदार पारी खेलने वाले नसीम शाह कमिंस का दूसरा शिकार बने। स्टार्क-कमिंस की जोड़ी ने मिलकर पांच विकेट चटकाए।
भारत के लिए बुरी खबर
मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में यह दोनों मिलकर भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं। खासतौर पर स्टार्क नई गेंद से इंडियन बैटर्स को खासा तंग करने का दमखम रखते हैं। स्टार्क का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वैसे ही कमाल का रहा है। वहीं, कमिंस का फॉर्म में आना कंगारू टीम के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
भारत को अगर लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है, तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में से चार टेस्ट मैचों में जीत का स्वाद चखना होगा। हालांकि, रोहित की सेना के लिए यह इतना आसान नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम अगर तीन टेस्ट मैच भी जीतने में सफल रहती है, तो भी खिताबी मुकाबले में शिरकत करती हुई नजर आएगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो भारतीय T20I टीम से होंगे बाहर!
18 mins ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
1 hr agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
10 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
10 hrs agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
11 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
12 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines