Mitchell Owen RR vs PBKS: पाकिस्तान में पीएसएल छोड़कर आईपीएल 2025 में शामिल होने आया बल्लेबाज पहले ही मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप हुआ है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही है। पावरप्ले के अंदर ही मेहमान टीम ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और माइकल ओवेन पवेलियन लौट चुके हैं। वही ओवेन जिन्हें पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है। बिग बैश लीग में ओवेन की तूफानी बैटिंग को देखने के बाद फैन्स को काफी उम्मीद थीं। हालांकि, कंगारू बल्लेबाज का कम से कम डेब्यू को बेहद शर्मनाक हुआ है।
नहीं खुला ओवेन का खाता
प्रियांश आर्या राजस्थान के खिलाफ बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर दिखाई सके। प्रियांश को सिर्फ 9 रन के स्कोर पर तुषार देशपांडे ने चलता किया। इसके बाद क्रीज पर उतरे माइकल ओवेन। ओवेन को कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद से ऊपर प्रमोट किया ताकि वह पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब गर्दा उड़ा सकें। हालांकि, ओवेन कप्तान और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर खरे नहीं उतर सके और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ओवेन बॉल को हवा में खेले बैठे और संजू सैमसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
खामोश रहा प्रभसिमरन-प्रियांश का बल्ला
आईपीएल 2025 में एक हफ्ते ब्रेक से पहले प्रभसिमसन सिंह कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए थे। हालांकि, वह अपनी अच्छी फॉर्म को राजस्थान के खिलाफ बरकरार रखने में नाकाम रहे। पंजाब के ओपनर ने आगाज तो धमाकेदार अंदाज में किया और 3 चौके और एक सिक्स जमाते हुए 21 रन ठोके। मगर तुषार के खिलाफ भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रभसिमरन अपना विकेट गंवा बैठे। प्रियांश आर्या भी सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने।
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
24 mins agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
41 mins agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
2 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
3 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
4 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines