हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Big Bash League: मिचेल ओवेन ने रचा इतिहास, 39 गेंदों में शतक जमाकर मचाया तहलका

Mitchell Owen: बिग बैश लीग फाइनल में होबार्ट हरिकेंस की ओर से हिस्सा लेते हुए मिचेल ओवेन ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

Mitchell Owen: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेली जा रही है। 27 जनवरी को सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में होबार्ट की ओर से हिस्सा लेते हुए मिचेल ओवेन ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 39 गेंदों में शतक जमाया और मैच का पासा ही पलट दिया।

ओवेन ने 11 छक्के जड़कर रचा इतिहास

ओवेन ने 11 छक्के जड़कर सिडनी के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी। वह बिग बैश लीग पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने पावर प्ले में कुल 8 छक्के जड़े। ओवेन से पहले ये कारनामा क्रिस लीन ने साल 2019 में किया था। उन्होंने तब 6 छक्के जड़े थे।

39 गेंदों में शतक जमाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

मिचेल ओवेन ने बिग बैश में केवल 39 गेंदों में शतक जमाया। इस तरह वह क्रेग सिमंस के बाद बिग बैश में 39 गेंदों में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा बिग बैश में ग्लेन मैक्सवेल और जोश ब्राउन ने 41-41 गेंदों में शतक जमाया है।

विज्ञापन

फाइनल में शतक और अर्धशतक लगाने वाले बने पहले खिलाड़ी

मिचेल ओवेन बिग बैश लीग फाइनल में शतक और अर्धशतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 16 मैच में अर्धशतक जमाया और 39 गेंदो में शतक पूरा कर लिया।

पारी पर एक नजर

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल ओवेन ने 42 गेंदों में 108 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 11 छक्के अपने नाम किए। अपनी पारी के दौरान घातक बल्लेबाज ने 257.14 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर्स ने 20 ओवर में 182/7 रन बनाए थे। जिसके जवाब में होबार्ट ने 14.1 ओवर में ही 185/3 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें:- PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद किया ये कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola