Mitchell Marsh Century: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिचेल मार्श का बल्ला जमकर बोला। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक जमाया। मार्श शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने टेबल टॉपर टीम के गेंदबाजों की खूब खबर ली। मार्श के आगे गुजरात का हर गेंदबाज बेबस नजर आया और उन्होंने राशिद खान के एक ओवर में ही 25 रन ठोक डाले। मार्श का यह आईपीएल में पहला शतक है।
मार्श ने मचाई तबाही
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श ने एडम मार्करम के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए मार्श और मार्करम ने 9.5 ओवर में 91 रन जड़े। मार्श ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया। मार्करम के 36 रन बनाकर आउट होने के बाद मार्श को निकोलस पूरन का अच्छा साथ मिला। अर्धशतक पूरा करने के बाद मार्श ने अपनी जबरदस्त बैटिंग जारी रखी और 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सेंचुरी तक पहुंचने के लिए मार्श ने 10 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
राशिद के ओवर में जड़े 25 रन
पारी के 12वें ओवर में मिचेल मार्श ने राशिद खान को खासतौर पर निशाने पर लिया। मार्श ने राशिद के पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। ओवर की शुरुआत मार्श ने जोरदार सिक्स के साथ की। इसके बाद दूसरी गेंद पर लखनऊ के बल्लेबाज ने जोरदार चौका जमाया। तीसरी बॉल को फिर मार्श दर्शकों के बीच भेजने में सफल रहे, जबकि चौथी गेंद पर एक और चौका उनके बल्ले से निकला। पांचवीं गेंद पर मार्श ने एक और चौका जमाया और ओवर से कुल 25 रन बटोरे। मार्श ने गुजरात के बाकी गेंदबाजों की भी जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाए।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
8 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
19 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
23 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines