हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs LSG: केकेआर के खिलाफ मिचेल मार्श का धमाका, तूफानी अर्धशतक से कोलकाता को दहलाया

Mitchell Marsh: मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया।

विज्ञापन

Mitchell Marsh: 8 अप्रैल को आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने हैं। मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के लिए उतरी केकेआर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श ने कमाल कर दिया। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की और कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

मार्श ने बल्ले से मचाया तहलका

लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 99 रनों की साझेदारी निभाई। एडेन मार्करम 28 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन मार्श थोड़ी देर तक क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने इस दौरान लगभग सभी गेंदबाजों को अपना निशाना बनाया। मार्श ने 48 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मार्श ने 6 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए। हालांकि मार्श शतक बनाने से चूक गए। 15.2 ओवर में आंद्रे रसल ने मार्श को चलता किया।

निकोलस पूरन ने भी मचाया तहलका

इस मैच में निकोलस पूरन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 36 गेंदों में 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए। पूरन अंत तक नाबाद रहे।

विज्ञापन

लखनऊ ने बनाया विशाल स्कोर

इस मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया। मार्करम के अलावा मिचेल मार्श और बाद में निकोलस पूरन की तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए है। केकेआर को मैच जीतने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। केकेआर की ओर से हर्षित राणा ने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। राणा के अलावा आंद्रे रसल को 1 सफलता मिली।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola