Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श लगातार पीठ की चोट के कारण आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। चोट से परेशान मिचेल मार्श लगातार टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे। जिसके चलते उनका प्रदर्शन भी उतना खास नहीं रहा। भारत के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ही ये खिलाड़ी इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर हो गया था। इस सीरीज में मार्श ने सात पारियों में सिर्फ 73 रन बनाए थे। मार्श की चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका आईपीएल खेलना भी खतरे में पड़ सकता है। पिछली मेगा नीलामी में एलएसजी ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
जारी किया गया बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, “मिचेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण आगामी आईसीसी पुरुष चैंपियन ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया था, जिसके कारण एनएसपी ने मार्श के पुनर्वास की अवधि को और बढ़ाने का निर्णय लिया।”
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli के सस्ते में आउट होते ही फैंस सदमे में, टूटे दिल से छोड़ा स्टेडियम
वनडे विश्व कप 2023 में किया था अच्छा प्रदर्शन
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की 2023 वनडे विश्व कप जीत का अहम हिस्सा थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाए थे। इस टूर्नामेंट में मार्श ने बल्लेबाजी करते हुए 441 रन बनाए थे। मार्च 2023 से लगातार उनको शीर्ष क्रम में इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां उन्होंने 109.13 के स्ट्राइक-रेट के साथ वनडे में 44.54 की औसत से रन बनाए हैं।
मिचेल मार्श का क्रिकेट करियर
मिचेल मार्श ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 टेस्ट, 93 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में मार्श ने बल्लेबाजी करते हुए 2083 और गेंदबाजी करते हुए 51 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 2794 रन और 57 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 में मार्श ने गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 1629 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: कौन हैं हिमांशु सांगवान? विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करके मचाई खलबली
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
55 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines