DC vs LSG: 21 गेंदों में फिफ्टी, मिचेल मार्श ने मचाया धमाल, बने ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

Mitchell Marsh: आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में मिचेल मार्श ने धमाल मचा दिया। वह सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2025 (25)

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एलएसजी पहले बल्लेबाजी कर रही है। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श ने एलएसजी के लिए कमाल कर दिया। उन्होंने धमाकेदार फिफ्टी जड़ी और एक बड़ा कारनामा कर दिया।

विज्ञापन

मिचेल मार्श बने चौथे बल्लेबाज

एलएसजी की ओर सबसे तेज अर्धशतक साल 2023 में निकोलस पूरन ने लगाए थे। उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। हालांकि मिचेल मार्श ने इस मैच में धमाल मचा दिया और 21 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। मार्श एलएसजी की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

एलएसजी के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज

क्रमांक खिलाड़ी विपक्षी टीम गेंदें साल
1 निकोलस पूरन RCB 15 गेंदें 2023
2 निकोलस पूरन MI 19 गेंदें 2024
3 काइल मेयर्स PBKS 20 गेंदें 2023
4 मिचेल मार्श DC 21 गेंदें 2025*
5 काइल मेयर्स CSK 21 गेंदें 2023

मुकेश कुमार ने किया आउट

मार्श अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। 11.4 ओवर में उन्हें दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल मार्श ने पवेलियन लौटा दिया। हालांकि तब तक मार्श अपना काम कर चुके थे। मार्श ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 6 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए और 200 के स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों में 72 रन बना दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ