हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब RCB के इस बल्लेबाज ने सात समुंदर पार मचाया धमाल

Milind Kumar: मिलिंद कुमार ने यूएसए बनाम यूएई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
Milind Kumar

Milind Kumar scored a brilliant century : कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी का साथ मिलता है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां ज्यादा पैसे नहीं दे पाती हैं। भारत के कई घरेलू क्रिकेटर्स टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने की वजह से आज दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। 24 सितंबर को यूएसए बनाम यूएई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी के एक बल्लेबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली है।

आरसीबी के बल्लेबाज का धमाल

आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मुकाबला यूएसए और यूएई (USA vs UAE) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में यूएसए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मिलिंद कुमार ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 155 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके के अलावा 5 छक्के जड़ते हुए 140.90 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। यूएई का कोई भी गेंदबाज उनको अपना शिकार नहीं बना सका। मिलिंद की शतकीय पारी के दम पर यूएसए ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली और आरसीबी का रह चुके हैं हिस्सा

मिलिंद, मूल रूप से भारतीय हैं। वे दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी, लिस्ट A और टी-20 क्रिकेट में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

इसके बाद मिलिंद (Milind Kumar Usa Batter) ने एनओसी लेकर अमेरिका का रुख किया। टी-20 विश्व कप 2024 में भी मिलिंद को यूएसए की टीम में शामिल किया गया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे।

ऐसा है मैच का हाल

इस मैच में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 339/4 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज समित पटेल ने 58 गेंदों में 48 रन बनाए थे, जबकि साईतेजा मुक्कामल्ला ने भी 99 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी।
वहीं खबर लिखे जाने तक यूएई 24 ओवर में 139/5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले भारी बवाल, स्टेडियम के बाहर हुआ विरोध, 20 लोगों पर दर्ज हुई FIR

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola