Mike Tyson vs Jake Paul: बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन एक बार फिर रिंग में दिखाई देने वाले हैं। जी हां, 57 साल के माइक टायसन 27 साल के जेक पॉल से मुकाबला करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर माइक टायसन और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच माइक टायसन ने जेक पॉल को खुली चुनौती दे दी है।
माइक टायसन ने शेयर किए प्रैक्टिस वीडियो
माइक टायसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह इस मुकाबले के लिए जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह पॉल को चुनौती भी दे रहे हैं। एक वीडियो को शेयर कर टायसन ने लिखा- मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता जेक। एक अन्य वीडियो में माइक टायसन ने पूछा- क्या पॉल अब भी उनसे लड़ना चाहते हैं।
जेक ने किया पलटवार
जेक ने भी उनकी इस चुनौती पर पलटवार किया है। जेक ने कहा कि टायसन उन्हें कम आंक रहे हैं। हालांकि यह एक मुश्किल फाइट होगी। जेक ने आगे कहा- वह महान हैं, लेकिन मैं उनसे तेज हूं। मैं स्मार्ट हूं, लेकिन रिंग में वह अधिक स्मार्ट हो सकते हैं। यह दिलचस्प मुकाबला होगा।
टायसन के वीडियो देख फैंस दंग
टायसन के प्रैक्टिस वीडियो को देखकर फैंस दंग हैं। उनकी फुर्ती को देखकर कहा जा सकता है कि शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है। पूर्व हैवीवेट चैंपियन और अब तक के सबसे महान मुक्केबाजों में से एक माइक टायसन 20 जुलाई को एटी एंड टी स्टेडियम में भिड़ेंगे। इसकी स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी।
आपको बता दें कि माइक टायसन को ऑल टाइम ग्रेट बॉक्सर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने महज 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। तब वह दुनिया के सबसे युवा हैवीवेट चैम्पियन बन गए थे। वहीं जेक पॉल की बात की जाए तो वह प्रोफेशनल बॉक्सर और अमेरिकन यूट्यूबर हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: बेंगलुरु ने अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में रचा इतिहास, बना दिए 2 शर्मनाक Record
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
16 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
38 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines