Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान को ओमान के साथ मुकाबला खेलना है। जो आज यानी 12 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। वहीं भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने अपने स्पिन गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए एक गेंदबाज को विश्व का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया।
स्पिनर्स को लेकर कोच का बड़ा बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर जब पाक टीम के हेड कोच माइक हेसन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या ये मैच स्पिनर्स के बीच होगा तो उस पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि “हमारी टीम की खूबसूरती ये है कि हमारे पार 5 स्पिन गेंदबाज हैं और जब आपके पास ऐसे स्पिन गेंदबाज होते हैं तो पिच का भी कोई महत्व नहीं रह जाता है। हमारे पास इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहम्मद नवाज हैं। हमारे पास अबरार और सूफियान भी हैं और सैम अयूब इस वक्त टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल हैं।”
ये भी पढ़ें:-‘खिलाड़ियों को घर जलाने की धमकी’, IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
आगे उन्होंने कहा कि “हमारे पास सलमान आगा है जो टेस्ट के अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहती है तो हमारे पास स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प हैं। हमारे पास 5 तेज गेंदबाज भी है अब कितने स्पिन गेंदबाजों को मौका मिलेगा ये इस बात पर निर्भर करेगा की पिच कैसी रहती है।”
ट्राई सीरीज में नवाज का शानदार प्रदर्शन
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान ने टी20 ट्राई सीरीज खेली थी, जिसको पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया था। ट्राई सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए।
पाकिस्तान टीम आज खेलेगी पहला मैच
पाकिस्तान की टीम आज से अपने एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पाकिस्तान का सामना भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप में पहली बार ये दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ती हुई दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: वो चीज जो IND vs PAK मैच में कभी नहीं हुई, क्या इस बार खत्म होगा सालों से चला रहा ये सूखा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
11 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
31 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
55 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines