पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, RCB से रहा खास नाता

Pakistan Cricket Team: खराब दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया व्हाइट बॉल कोच मिल चुका है। माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम का नया कोच बनाया गया है।

Pakistan Team

Pakistan Team

Pakistan Cricket Team: खराब दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया व्हाइट बॉल कोच मिल चुका है। माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम का नया कोच बनाया गया है। 26 मई, 2025 से माइक हेसन ये जिम्मेदारी निभाएंगे। मौजूदा समय में हेसन पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के मुख्य कोच हैं। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

सामने आई पीसीबी की प्रेस विज्ञप्ति

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा “मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कोच माइक हेसन को पाकिस्तान पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “माइक अपने साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव का खजाना लेकर आए हैं और प्रतिस्पर्धी टीमों को विकसित करने का उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। हम पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व की उम्मीद करते हैं। टीम में आपका स्वागत है, माइक!”

विज्ञापन

आरसीबी से रहा खास नाता

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन का आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भी खास नाता रहा है। माइक हेसन आरसीबी के निदेशक भी रहे हैं। हेसन ने आकिब जावेद को रिप्लेस किया है। दूसरी तरफ पिछले स्टैंड-इन कोच आकिब जावेद को एक नई भूमिका दी गई है। अब, वह टीम के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर हैं। इसको लेकर मोहसिन नकवी ने कहा “हमारे क्रिकेट बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, हमें हाई परफॉरमेंस के निदेशक के रूप में आकिब जावेद का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ