Mickey Arthur: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच मिकी आर्थर को बड़ा जिम्मा मिला है। उन्हें ग्लोबल सुपर लीग के लिए रंगपुर राइडर्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। आर्थर पाकिस्तान से पहले साउथ अफ्रीका के हेड कोच रह चुके हैं। लेकिन अब वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अहम जिम्मेदारी के साथ नजर आने वाले हैं। 56 साल के आर्थर रंगपुर राइडर्स के अब नए हेड कोच हैं। ग्लोबल लीग का आगाज 36 नवंबर से शुरू होने वाला है।
साल 2023 में पाकिस्तान की छोड़ी कोचिंग
आर्थर ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में दाबुला ऑरा टीम के साथ काम किया था। वह वर्तमान में काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर के लिए बतौर निदेशक काम कर रहे हैं। आर्थर इससे पहले साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान समेत श्रीलंका के हेड कोच रह चुके हैं।
वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान ने भारत की सरजमीं पर खराब प्रदर्शन किया था। तब मिकी आर्थर पाकिस्तान के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में आर्थर की खूब आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था। आर्थर समेत ग्रांट ब्रैडबर्न पुटिक ने भी अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था।
निदेशक ने जताई खुशी
रंगपुर टीम के निदेशक शानियान तनीम ने कहा कि हमने इस साल जीएसएल और बीपीएल के लिए मिकी आर्थर को अनुबंधित किया है। यह एक साल का कॉन्ट्रैक्ट है। वह इस साल इन दो टूर्नामेंटों के लिए हमारी देखभाल करेंगे। वह हमारी टीम के लिए एक बेहतरीन सदस्य हैं।
ऐसा रहा करियर
56 साल के मिकी आर्थर ने अपने करियर में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन उन्होंने 110 प्रथम श्रेणी मैच में 33.45 की औसत के साथ 6657 रन बनाए हैं। वहीं 150 लिस्ट A मैच में उन्होंने 26.76 की औसत के साथ 3774 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
43 mins agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
1 hr agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
2 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
3 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
3 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
5 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
5 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines