हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फ्लेमिंग की एंट्री से नहीं बदलेगी इंग्लैंड की किस्मत! माइकल वॉन ने धोनी का नाम लेकर दी 'चेतावनी'

स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड के पास धोनी नहीं है.

विज्ञापन
AI Created Image

Stephen Fleming: 30 जुलाई को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया. इसके अलावा जो रूट को नया कप्तान बनाया गया है. फ्लेमिंग ने सीएसके के लिए 18 सालों तक हेड कोच की भूमिका निभाई. उनकी कोचिंग में टीम ने खूब तरक्की की. लेकिन फ्लेमिंग की नियुक्ति से इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खुश नहीं हैं. उन्होंने फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद कहा कि इंग्लैंड के पास धोनी जैसा कप्तान नहीं है. इसलिए फ्लेमिंग के लिए ये कड़ी चुनौती होगी.

वॉन ने क्या कहा?

टेलीग्राफ के लिए लिखते हुए वॉन ने कहा “फ्लेमिंग की काफी इज्जत है. वह एक बेहतरीन मैन मैनेजर और रणनीतिकार के तौर पर जाने जाते हैं. मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है. इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है और वो ये है कि हमारे पास कप्तानी करने के लिए एमएस धोनी नहीं हैं.”

उन्होंने आगे लिखा “धोनी चेन्नई में जहाज को अच्छे से चलाते थे और फ्लेमिंग के पास अच्छा सपोर्ट स्टाफ भी था. एरिक सिमंस शानदार गेंदबाजी कोच थे. वह सफेद गेंद को स्विंग करने के मास्टर थे. मुझे हैरानी है कि क्या ये संकेत है कि हमारी गेंदबाजी की ये स्किल बाहर निकलकर आएगी या फिर हम तेजी पर ही निर्भर करेंगे.”

विज्ञापन

फ्लेमिंग का सफल कार्यकाल

फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने 5 ट्रॉफी अपने नाम की. इसके अलावा टीम ने 10 बार फाइनल तक का सफर तय किया. फ्लेमिंग 18 साल तक सीएसके के साथ जुड़े रहे. हालांकि अब वह एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन मैकुलम के बाद उन्हें कोच नियुक्त किया है. साल 2022 से वह ये जिम्मा संभाल रहे थे. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में फ्लेमिंग टीम के साथ नहीं होंगे. कार्यवाहक कोच मार्कस ट्रैस्कोथिक टीम के साथ होंगे. फ्लेमिंग टीम के साउथ अफ्रीका दौरे से इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभालेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola