हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बाबर आजम के बाहर होने पर तिलमिला उठा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी, बताया बेवकूफी भरा फैसला

Babar Azam: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम से दूसरे और तीसरे मैच के लिए बाबर आजम का पत्ता कट गया, जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने इस फैसले को गलत बताया है।

विज्ञापन

Babar Azam:  इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए बाबर आजम को पाक टीम से बाहर कर दिया गया है।  दुनिया के कई क्रिकेट पंडित इस फैसले को गलत बता चुके हैं। इस फैसले से पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी नाराज दिखे। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने भी इस फैसले को बेवकूफी भरा बता दिया। उन्होंने सेलेक्टरों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

बाबर आजम के समर्थन में उतरा इंग्लैंड का दिग्गज

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने बाबर आजम के टीम से बाहर होने के फैसले पर अफसोस जाहिर किया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को खरी खोटी भी सुना दी। वॉन के मुताबिक सीरीज में 1-0 से पीछे होने के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला बेवकूफी वाला किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि इसलिए पाकिस्तान काफी समय से जीत नहीं पाया है। सीरीज में 1-0 से पिछड़ जाओ और बेस्ट खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला करो। मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट आश्चर्यों से भरा है, लेकिन यह सबसे ऊपर है। बिल्कुल बेवकूफी भरा फैसला। जब तक कि उसने ब्रेक न मांगा हो।

ये भी पढ़ें: Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह, जानें सरफराज या राहुल में किसे मिलेगा मौका

विज्ञापन
पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेलेक्शन पैनल ने लाहौर में एक बैठक की थी, जिसमें बाबर आजम को टीम से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी। हालांकि पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान शान मसूद ने बाबर का समर्थन किया था और उन्हें पाक का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया था।

ऐसा रहा है बाबर का प्रदर्शन

बाबर ने आखिरी बार साल 2022 में टेस्ट फॉर्मेट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उनका बल्ला लगातार फ्लॉप चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टेस्ट मैच में बाबर ने 30 और 5 रन बनाए थे। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भी खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में बाबर ने पहले मैच में 0 और 22 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से 31 और 11 रन निकले थे।

ये भी पढे़: करो या मरो मैच में रेणुका सिंह का चला जादू, 2 गेंदों में झटके दो विकेट, तहस-नहस किया ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola