Test Cricket: इन कई टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ी बात कही है। वॉन के इस बयान से थोड़ी हलचल मची है। वॉन का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट को अब पांच दिन की बजाय चार दिन का कर देना चाहिए, ये सही समय है।
माइकल वॉन ने दिया आंकड़ा
सेन आफ्टरनून्स शो के दौरान माइकल वॉन ने बताया कि, “हमारे पास अब ऐसे खिलाड़ी है, जो मैदान पर ऐसा खेल दिखाते है कि मैच जल्द से जल्द खत्म हो जाता है। अब खिलाड़ी उस तरह नहीं खेलते जैसे 80 और 90 के दशक में खेला करते थे। हर कोई अब जल्द से जल्द मैच को जीतना चाहता है। मेरा मानना है कि अब इस पर अब गंभीर विचार किया जाना चाहिए क्या टेस्ट मैच को पांच से चार दिन का करने का सही समय आ गया है?” वॉन का मानना है कि अब टेस्ट क्रिकेट को चार दिन का करना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- BCCI से कितनी पेंशन पाते हैं विनोद कांबली? पाई-पाई के लिए मोहताज हैं भारतीय क्रिकेटर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 50 टेस्ट मैचों में ज्यादातर मैच चौथे दिन या उससे पहले ही खत्म हो गए थे। इसके अलावा 50 में से महज 3 मैच ही ड्रॉ हुए थे। हाल ही में देखा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया एडिलेड टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया था। इससे पहले पर्थ टेस्ट भी पांच दिन तक नहीं चला था। आज कल टेस्ट क्रिकेट में ऐसा ही ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि माइकल वॉन की इस बात पर वर्ल्ड क्रिकेट कितना फोकस करता है।
ये भी पढ़ें:- ईशान किशन ने आज के दिन रचा था इतिहास, रोहित-गिल को किया था पीछे
संबंधित खबरें
चोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 mins agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
9 mins agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
52 mins ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
1 hr agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
2 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
2 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines