Michael Clarke Rohit Sharma: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करते हुए 4 विकेट से बाजी मारी। चैंपियंस ट्रॉफी को तीन बार जीतने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम भी बन गई है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। किंग कोहली ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया, तो चार स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला टीम के पक्ष में गया। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी टीम चुनी है, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया है।
क्लार्क ने रोहित को सौंपी कमान
माइकल क्लार्क ने एक पॉडकास्ट के साथ बातचीत करते हुए रोहित शर्मा को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी अपनी टीम में कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। रोहित का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा, लेकिन फाइनल मैच में हिटमैन ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 83 गेंदों पर 76 रन की धांसू पारी खेली। भारतीय कप्तान ने अपनी इनिंग के दौरान 7 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए थे। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी जमाई, जिसके चलते मैच पूरी तरह से एकतरफा हो गया। रोहित की पारी के बूते भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज करने में सफल रही थी। क्लार्क ने अपनी टीम में रोहित को बतौर ओपनर भी शामिल किया है।
9 महीने में दो आईसीसी ट्रॉफी
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछले 9 महीने में दो आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया है। पिछले साल वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपनी झोली में डालने में सफल रही। दुबई की सरजमीं पर पांच स्पिनर्स के साथ जाने का मास्टर प्लान रोहित एंड कंपनी के लिए बखूबी काम आया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines