IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा क्यों हैं टीम इंडिया की 'बैकबोन'? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया

Rohit Sharma: खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का साथ मिला है। पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि क्यों हिटमैन भारतीय टीम के लिए अहम हैं।

rohit (9)

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। ये अभी तक साफ नहीं है। क्योंकि रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि इंग्लैड दौरे के लिए रोहित शर्मा भारत के लिए क्यों अहम हैं। इसका जवाब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने दिया है।

रोहित शर्मा को मिला साथ

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। क्लार्क ने कहा कि रोहित शर्मा में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। उनका क्लास परमानेंट है और उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में पूरी दुनिया ने देखा। वह नंबर 5 पर खेलने के लिए सही खिलाड़ी होंगे। टीम को जरूरत पड़ने पर वह दूसरी नई गेंद का सामना कर सकते हैं। अगर भारत शुरुआत में ही 4 विकेट खो देता है तो वह चीजों को संभालने का दम रखते हैं।

क्लार्क ने आगे कहा कि अगर मैं बीसीसीआई में सेलेक्टर होता तो रोहित शर्मा को कप्तान बनाकर इंग्लैंड रवाना करता। बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-3 से गंवाया था। इससे पहले घर पर न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराकर इतिहास रचा था।

रोहित का खराब रहा है टेस्ट में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 में निराश प्रदर्शन किया था। उन्होंने खेले गए 3 मैचों में 31 रन बनाए थे। उनका बल्ला किसी भी मैच में नहीं चला था। रोहित इस दौरान अच्छी लय में भी नजर नहीं आए थे। फिलहाल रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग ले रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 0, जीटी के खिलाफ 8 और केकेआर के खिलाफ 13 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ