Michael Atherton: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच खेला जाना है। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना जरूरी है। वहीं इंग्लैंड भी इस मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। चौथे मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम को जीत का फॉर्मूला बताया है। उनका मानना है कि भारत को मैनचेस्टर टेस्ट में 3 फिरकी गेंदबाज को खिलाना चाहिए।
इंग्लैंड के पूर्व कोच ने दी खास सलाह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन का मानना है कि भारतीय टीम को 3 फिरकी गेंदबाज के साथ मैनचेस्टर में उतरना चाहिए। टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्र में, जहां टेलीविजन पर पिचें दिखाई जाती हैं, मैंने कहा था कि बस सपाट, सपाट, सपाट। आप जानते हैं कि ओल्ड ट्रैफर्ड में कलाई की स्पिन उन परिस्थितियों में अच्छी होती है। इसलिए मैं सोच रहा था कि क्या वे बुमराह और सिराज की तरह खेल सकते हैं और फिर अपने तीन स्पिनरों – वाशिंगटन सुंदर, जडेजा और कुलदीप को खिला सकते हैं।
खराब मौसम पर भी की बात
एथरटन का मानना है कि इस मैच में मौसम अहम किरदार प्ले करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आपको मैनचेस्टर के मौसम का पूर्वानुमान नहीं पता, यह दूसरी बात है। अगर मौसम ठंडा और बारिश वाला होगा, और फिर तेज गेंदबाज मैदान में उतरेंगे या नहीं – लेकिन मुझे लगता है कि यह एक निश्चित विकल्प है जिस पर भारत को विचार करना चाहिए।
22 रनों से मिली थी हार
भारतीय टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच को 22 रनों से गंवाया था। दरअसल भारतीय टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए 193 रन बनाने थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 22 रनों से मुकाबला जीत लिया।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
33 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines