MI vs RR Probable Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 14वें मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश होगी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। मुंबई ने अब तक 2 मैच खेले हैं और कोई मैच नहीं जीता है। दूसरी ओर RR ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या कुछ बदलाव कर सकते हैं।
मुंबई में हो सकते कुछ बदलाव
अगले मैच में मुंबई इंडियंस शम्स मुलानी और क्वेना मफाका को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस, ल्यूक वुड और रोमारियो शेफर्ड में से किसी को मौका मिल सकता है। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मफाका काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 16.5 की इकॉनमी से 66 रन लुट दिए थे। आकाश मधवाल का पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था, ऐसे में उन्हें भी अंतिम 11 में आजमाया जा सकता है। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर: नंद्रे बर्गर
दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, केशव महाराज।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एक ही मैच में स्टार बने मयंक यादव, फर्श से अर्श तक पहुंचे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, खिलाड़ी का आया रिएक्शन
ये भी पढ़ें: T20 WC से पहले PCB ने दिया शाहीन अफरीदी को झटका, टी20 और वनडे का बदल दिया कप्तान
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines