MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, मुंबई को 30 रनों से दी मात

MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी.

MI vs RR IPL 2026

MI vs RR IPL 2026

IPL 2026, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस अहम मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 रन और विल जैक्स ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके. वहीं, राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर ने 32 रन, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन जोड़े. वहीं, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, मुबंई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया. इस जीत के साथ ही रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह राजस्थान की 14 मैचों में 8वीं जीत रही और टीम ने 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एंट्री कर प्लेऑफ में पहुंच गई है. वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा. MI को 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

MI vs RR Live Score: मुंबई को हराकर राजस्थान ने की प्लेऑफ में एंट्री

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 रन और विल जैक्स ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

MI vs RR Live Score: मुंबई का 9वां विकेट गिरा

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को 9वां झटका लगा. दीपक चाहर सिर्फ 8 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन, मुंबई को 8वां झटका

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप में 8वां झटका लगा. सूर्यकुमार 42 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8 विकेट पर 166 रन है और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत है.

MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा 7वां झटका

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को कार्बिन बॉश के रूप में 7वां झटका लगा. बॉश सिर्फ 2 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए.

MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा छठा झटका

16वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा. हार्दिक 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन है और टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 56 रनों की जरूरत है.

MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा शानदार अर्धशतक

राजस्थान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्या ने 32 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 139 रन है. फिलहाल सूर्या 51 रन और हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs RR Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को विल जैक्स के रूप में 5वां झटका लगा. जैक्स 18 गेंदों पर 33 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 116 रन है.

MI vs RR Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 90 रन

मुंबई ने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 116 रनों की जरूरत है. फिलहाल सूर्यकुमार यादव 43 और विल जैक्स 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs RR Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट

मुंबई ने पावरप्ले के 6 ओवर में 49 रन बना लिए हैं, लेकिन इस दौरान टीम ने 4 विकेट भी गंवा दिए. पावरप्ले में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, नमन धीर और तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए. फिलहाल सूर्यकुमार यादव 18 रन और विल जैक्स 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक सिर्फ 3 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. 5.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 38 रन है.

MI vs RR Live Score: रयान रिकेल्टन लौटे पवेलियन

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रयान रिकेल्टन के रूप में तीसरा झटका लगा. रिकेल्टन 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच लपका. 3.2 ओवर के बाद मुंबई का स्करो 3 विकेट पर 24 रन है.

MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में दूसरा झटका लगा. नमन सिर्फ 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 23 रन है.

MI vs RR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

पहले ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. रोहित बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1/1 है.

MI vs RR Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

MI vs RR Live Score: राजस्थान ने दिया 206 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन बनाए. इस करो या मरो के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 32 रन, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन जोड़े. वहीं, मुबंई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का 8वां विकेट गिरा

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को जोफ्रा आर्चर के रूप में 8वां झटका लगा. आर्चर 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 8 विकेट पर 175 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का 7वां विकेट गिरा

18वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को शुभम दुबे के रूप में 7वां झटका लगा. शुभम सिर्फ 5 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए.

MI vs RR Live Score: राजस्थान का छठा विकेट गिरा

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में छठा झटका लगा. फरेरा 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 148 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में 5वां झटका लगा. जुरेल 26 गेंदों पर 38 रन बनाकर कार्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 119 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा. शनाका 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर रन आउट हो गए. 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 100 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 94 रन

राजस्थान ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं. फिलहाल दासुन शनाका 28 रन और ध्रुव जुरेल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को कप्तान रियान पराग के रूप में तीसरा झटका लगा. पराग 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 54 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका, वैभव सूर्यवंशी आउट

5वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा. सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए.

MI vs RR Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. यशस्वी 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 33 रन है. वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

MI vs RR Live Score: राजस्थान की अच्छी शुरुआत, वैभव और यशस्वी क्रीज पर

मुंबई के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में राजस्थान को अच्छी शुरुआत मिली है. राजस्थान ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 13 रन बना लिए हैं. टीम ने पहले ओवर में 9 रन बनाए थे. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 2 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

MI vs RR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

राजस्थान रॉयल्स: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा.

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा.

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडिंयस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

MI vs RR Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले अहम मुकाबले लिए अब से कुछ ही देर में करीब 3 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे मैच शुरू होगा.

MI vs RR Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, आज मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

MI vs RR Live Score: पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां छोटे बाउंड्री होने के कारण बड़े शॉट आसानी से लगाए जाते हैं. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. स्पिनरों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलने की संभावना रहती है. आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 171 रन है.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, लहुंद्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर – विल जैक्स.

MI vs RR Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें MI का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले हुए मैच में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से मात दी थी.

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा, युद्धवीर सिंह चरक, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, क्वाना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह.

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, अश्विनी कुमार.

MI vs RR Live Score: राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में आज (24 मई) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. ये मैच राजस्थान के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि RR अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. RR इस मुकाबले को जीतकर अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ