---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs RR: हार्दिक को चखना है जीत का स्वाद, तो इन 3 खिलाड़ियों पर पाना होगा काबू

IPL 2024 के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में MI की नजर पहली जीत पर होगी।

---विज्ञापन---

MI vs RR, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में MI की नजर पहली जीत पर होगी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने अब तक 2 मैच खेले हैं और कोई मैच नहीं जीता है। दूसरी ओर RR ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं। मुंबई में होने वाले इस मुकाबले में MI को RR के 3 खिलाड़ियों से सावधान रहने के जरूरत है। इनमें रियान पराग, संजू सैमसन और जोस बटलर शामिल हैं।

---विज्ञापन---

रियान पराग

पिछले कुछ सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए फिनिशर का रोल निभाले वाले रियान पराग का कप्तान संजू सैमसन ने प्रमोशन किया। उन्होंने रियान को 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। टीम को इसका फायदा भी हुआ। पिछले 2 मुकाबलों में रियान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह पिछले 2 मुकाबलों में 127 रन बना चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रियान अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग ने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली थी। संजू 52 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि, संजू का बल्ला नहीं चला था और वह 14 गेंदों पर 15 रन ही बना सके थे।

---विज्ञापन---

जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन अभी अपने रंग में नहीं लौटे हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों पर 11 रन और दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध उन्होंने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। बटलर भले ही 2 मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाएं हों, पर वह अकेले ही मैच का रुख पलटने का मद्दा रखते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: रोहित ने जिन्हें दिया मौका, हार्दिक ने किया उन्हें बाहर; MI से नजरअंदाज हो रहे ये स्टार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: क्या 9 साल बाद लौटेगा ये भारतीय खिलाड़ी? मोहम्मद शमी की ले सकता है जगह

First published on: Apr 01, 2024 02:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola