हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs KKR: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की 9वीं हार

KKR Qualify For IPL 2024 Playoff: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल कर दिया है। केकेआर इस आईपीएल सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स।

KKR Qualify For IPL 2024 Playoff: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल कर दिखाया है। आईपीएल 2024 के 60वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है। केकेआर इस मैच से पहले भी 11 मैचों में से 8 मैच अपने नाम कर पहले स्थान पर थी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी। ऐसे में मुंबई की हार से उन्हें अंकतालिका में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- KKR vs MI: जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर ढेर हुए सुनील नारायण, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन

सिर्फ 158 रनों का दिया लक्ष्य

यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना दिया। मैच में बारिश ने बाधा डाल दिया था, इस कारण से मुकाबला 20-20 ओवरों का नहीं हो सका था। मुंबई की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे अधिक 21 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:- सीके नायडू ट्रॉफी में नहीं होगा टॉस, मेहमान टीम को मिलेगा बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का ऑप्शन

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

मुंबई इंडियंस इस सीजन कुछ खास खेल नहीं दिखा पा रही है। मुंबई की बल्लेबाजी वैसे तो काफी मजबूत है, जब एमआई को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य मिला, तो ऐसा लगा कि मुंबई आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन यह हो नहीं सका। मुंबई की ओर से ईशान किशन ने शानदार 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्ना ने भी आखिरी में अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 32 रनों की पारी खेली। इस तरह कोलकाता ने 18 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया है। यह मुंबई के लिए इस सीजन की 9वीं हार है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola